| कोड: 251788 | दिनांक: 2011/07/06 | स्रोत: अबना संवाददाता | print |
इमाम हुसैन के जन्मदिवस पर हिन्दू-शिया मंच द्वारा संगोष्ठी का आयोजन |
भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना)संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पैग़म्बरे इस्लाम (स) के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर परहिन्दू-शिया भाईचारा मंच द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन बशीरतगंज के इमामबाड़े किशनुखलीफ़ा में किया गया संगोष्ठी की अध्यक्षता मुहम्मद अबुल हसन हुसैनी ने की। कार्यक्रम में अज़ादार सुरेश चन्द्र धनुक ने कहा कि इमाम हुसैन (अ0)से केवल मुसलमान ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम ग़ैरमुस्लिम भी बेपनाह मुहब्बत करते हैं। संगोष्ठी में समाज सेवी पंडित अर्जुन जोशी, दीनबंधु दुबे, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, पंकज धनुक, हसन जफ़र और अली रिज़वी आदि ने इमाम हुसैन(अ0) के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।