| कोड: 280875 | दिनांक: 2011/11/28 | स्रोत: | print |
वॉलीबाल विश्वकप में ईरान ने मिस्र को धूल चटाई |
जापान में खेले जा रहे वॉलीबाल विश्वकप में ईरान ने अफ़्रीक़ी चैंपियन को पराजित कर दिया है।
ईरान की वॉलीबाल टीम ने इतिहास में पहली बार मिस्र की टीम को पराजित करके विश्व कप में पांचवीं विजय प्राप्त की। जापान के फ़ोकोओदा नगर में खेले गए इस मैच को ईरान ने तीन शून्य के सम्मानजनक स्कोर के साथ जीत लिया। पहला सैट ईरान ने 25-18 से जीता जबकि दूसरे सैट में मिस्र के खिलाड़ियों ने किसी सीमा तक प्रतिरोध किया किंतु यह सैट भी ईरान ने 25-21 से जीत लिया। तीसरे सैट में ईरानी खिलाड़ियों ने पुनः अपनी शक्ति व प्रभुत्व का प्रदर्शन करते हुए अफ़्रीक़ा महाद्वीप की चैंपियन टीम को 25-15 से पराजित कर दिया। इस प्रकार वॉलीबा विश्व कप में अब ईरान के 12 अंक हो गए हैं और वह इस प्रतियोगिता में इस समय चौथे स्थान पर है।
.......
166