| कोड: 289530 | दिनांक: 2012/01/08 | स्रोत: एरिब डाट आई आर | print |
अली लारीजानीः धार्मिक मतभेद उत्पन्न करने का प्रयास कर रहा है अमरीका |
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अमरीका क्षेत्र में धार्मिक मतभेद उत्पन्न करने के प्रयास में है।
श्री अली लारीजानी ने आज संसद की खुली कार्यवाही में कहा कि क्षेत्रीय संकटों के बाद अमरीका, धार्मिक मतभेद उत्पन्न करने की नीति पर काम कर रहा हैं उन्होंने ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बारे में अमरीका व कुछ युरोपीय देशों के बयानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ से अमरीकी सेना का अपमानजनक निष्कासन, क्षेत्र में अमरीका के पिट्ठू तानाशाहों के पतन तथा अमरीका के आर्थिक संकट के बाद, जिसके कारण वाइट हाउस को सैन्य बजट कम करने पर विवश होना पड़ा है, अमरीका व पश्चिम के नेताओं के लिए एक काल्पनिक शत्रु का अस्तित्व आवश्यक था ताकि वे अपने अपने देशों की जनता और विश्व जनमत का ध्यान मुख्य समस्याओं की ओर से हटा सकें। संसद सभापति श्री लारीजानी ने कहा कि इस क्षेत्र के संकट के बाद अमरीका ने धार्मिक मतभेद उत्पन्न करने की नीति अपनाई है जिसे हालिया दिनों में इराक़ व सीरिया की घटनाओं में भली भांति देखा जा सकता है।
.........
166