| कोड: 291498 | दिनांक: 2012/01/16 | स्रोत: तेहरान रेडियो | print |
अमरीका व ब्रिटेन, क्षेत्र के हित में यहां से बाहर निकल जाएं |
ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षण परिषद के सचिव ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी और हुर्मुज़ जल डमरू मध्य की सुरक्षा का दायित्व ईरान व अन्य क्षेत्रीय देशों पर है।
श्री मोहसिन रेज़ाई ने अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई को लिखे गए पत्र के बारे में कहा कि इस पत्र में ओबामा ने बड़ी चतुराई से यह दावा करने का प्रयास किया है कि फ़ार्स की खाड़ी की सुरक्षा का दायित्व अमरीकियों पर है जबकि मूल रूप से यह दायित्व ईरान का है और हम क्षेत्रीय देशों की सहायता से इसे सुनिश्चित बनाएंगे तथा इस संबंध में विदेशी हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमरीका व ब्रिटेन की उपस्थिति, सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के बजाए अशांति का कारण है और यदि ये दोनों देश वास्तव में क्षेत्र की सुरक्षा चाहते हैं तो उन्हें यहां से चले जाना चाहिए।
.......
166