मिस्र में आज दसियों लाख की संख्या में जनता ने प्रदर्शन में भाग लेकर इस देश के राजनैतिक मंच पर पूर्व शासन के तत्वों की उपस्थिति का कड़ाई से विरोध किया ।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आज दसियों लाख की संख्या में मिस्री जनता ने राजधानी क़ाहेरा सहित इस देश के दूसरे नगरों के मुख्य स्कवाएरों पर प्रदर्शन में भाग लिया और इस देश में क्रान्ति के उद्देश्यों के व्यवहारिक होने पर बल देते हुए मिस्र के राजनैतिक मंच पर पूर्व शासन के तत्वों की उपस्थिति का कड़ाई से विरोध किया। इस प्रदर्शन का नारा भविष्य निर्धारण था। मिस्र के पचास राजनैतिक आंदोलनों व क्रान्तिकारी गठबंधनों के आह्वान पर आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन का उद्देश्य क्रान्ति के उद्देश्यों के व्यवहारिक होने पर बल देना तथा मुबारक शासन के प्रत्याशियों की राष्ट्रपति पद के चुनाव में भागीदारी को रोकना है। मिस्र की उच्च सैन्य परिषद क्रान्ति के उद्देश्यों को व्यहवारिक बनाने में टालमटोल कर रही है और क्रान्तिकारी जनता ने इस परिषद से निर्धारित तिथि 23 मई को चुनाव कराने तथा जून के अंत तक सत्ता को जनता के हवाले करने पर बल दिया है।
......
166