सीरिया में दमिश्क़ सरकार द्वारा संघर्ष विराम लागू किए जाने के बावजूद इस देश में विदेश समर्थित सशस्त्र गुटों की हिंसक कार्यवाहियों का क्रम जारी है। अपनी आतंकवादी गतिविधियां जारी रखते हुए इन गुटों ने सीरिया की सेना के दो सैन्य अधिकारियों को दक्षिणी प्रांत दरआ में हताहत कर दिया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार लेफ़्टिनंट कर्नल हाबिस असलान और कैप्टन नवरस राहिये कल दो अलग-अलग घटनाओं में हताहत हुए। दरआ में सशस्त्र विरोधियों ने अपने आतंकवादी कृत्य के अन्तर्गत एक पुलिसकर्मी को हताहत कर दिया। दूसरी ओर आतंकवादियों ने दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र दूमा में एक एंबुलेंस पर फ़ायरिंग करके रेड क्रीसेंट के एक कार्यकर्ता को हताहत और दूसरे को घायल कर दिया। इदलिब और हलब से भी नागरिकों के हताहत व घायल होने की रिपोर्टें हैं।
.........
166