समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने सोमवार को कहा कि किसी भी मीज़ाईल को ईरान पहुंचने से पहले ध्वस्त या फिर मार्ग से हटा कर हम अपने दृष्टिगत लक्ष्य की ओर निर्देषित कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई ख़तरा होगा तो यह तंत्र अपना काम अंजाम देगा। ज्ञात रहे कि वर्तमान दिनों में ईरान ने रक्षा क्षेत्र में बहुत तेज़ी से तरक़्की की है और वह महत्वपूर्ण सैन्य उपकरणों व तंत्रों की दृष्टि से आत्म निर्भर हो गया है।
.........
166