वरिष्ठ भारतीय पत्रकार व ईरान ब्राडकास्टिंग की हिंदी सेवा के पत्रकार मोहम्मद अहमद काज़ेमी की रिहाई की मांग को लेकर शीया धर्मगुरु मौलाना कलबे जवाद साहब के नेतृत्व में आज दिल्ली में पार्लियामंट स्ट्रीट पर धरना प्रदर्शन हुआ। इस अवसर दिल्ली की शीया जामा मस्जिद के इमाम सय्यद अली तक़वी भी उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने मोहम्मद अहमद काज़ेमी तुरंत रिहाई की मांग करते हुए उनकी गिरफ़तारी को इस्राईल का षड्यंत्र बताया और भारत से इस्राईल से संबंध विच्छेद करने की मांग की।
.........
166