अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सरकारी टेलीविजन और साना समाचार एजेंसी ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में हज़रत ज़ैनब (स.) के हरम के निकट एक कार बम विस्फोट की सूचना दी. प्राप्त सूचना के अनुसार इस विस्फ़ोट के पीछे सीरिया सरकार के विरोधी वहाबी आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
साना समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन दो सीरियाई नागरिक इस विस्फोट में घायल हो गए हैं।
इरना समाचार एजेंसी ने भी कहा है कि यह एक आत्मघाती बम विस्फोट था जिसका लक्ष्य हज़रत ज़ैनब के रौज़े के निकट स्थित एक सुरक्षा केंद्र था।
प्राप्त सूचना के अनुसार यह घटना स्थानीय समय के अनुसार 6-30 बजे घटित हुई जब एक आतंकवादी ने आत्मघाती हमले द्वारा हज़रत ज़ैनब के हरम के निकट स्थित सुरक्षा केंद्र को निशाना बनाया।
जानकार सूत्रों ने बताया कि कई लोग इस विस्फोट में घायल हुए हैं और आत्मघाती हमलावर भी इस विस्फ़ोट में मारा गया है।
विस्फ़ोट से सुरक्षा केंद्र की दीवार का एक हिस्सा नष्ट और क्षतिग्रस्त हो गया और विस्फोट से कई वाहनों और इमारतों के शीशे टूट गए और चारों ओर कांच के टुकड़े फैल गए।
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।
.......
166