प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान के खुफिया मंत्रालय के प्रमुख हैदर मुसलेही ने कहा है कि मानवाधिकार की समस्या मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ने के लिए बड़ी शक्तियों के हाथों में बहाना बन चुका है।
ईरान के खुफिया मंत्री हैदर मुसलेही ने आज तेहरान में मानवाधिकार से सम्बंधित एक सेमिनार में कहा कि वर्तमान विश्व प्रणाली में मानवाधिकार की समस्या, विश्व जनमत को प्रभावित करने और बड़ी शक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने में बड़ा कारगर साबित हुआ है
खुफिया मंत्री हैदर मुसलेही ने कहा कि आज मानवाधिकार पर कोई विवाद नहीं है बल्कि मानवाधिकार समस्या आज इस बात का कारण बना है कि रूस और चीन जैसे देश लीबिया के विवाद में पश्चिम की चालों में फंस जाते हैं. ईरान के खुफिया मंत्री ने कहा कि सीरिया के मसले में भी पश्चिमी देश इन्हीं चालों से चीन और रूस को अपने जाल में फंसाने के जुगाड़ हैं।
..........