बहरैन में थम नहीं रहा प्रदर्शनों का सिलसिला
कोड: 325295 दिनांक: 2012/06/27 - 23:33स्रोत: तेहरान रेडियोprint

खलीफाई अत्याचारः
बहरैन में थम नहीं रहा प्रदर्शनों का सिलसिला

बहरैन के विभिन्न नगरों में इस देश की जनता ने आले ख़लीफ़ा की तानाशाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। 

 बहरैन में थम नहीं रहा प्रदर्शनों का सिलसिला

बहरैन के विभिन्न नगरों में इस देश की जनता ने आले ख़लीफ़ा की तानाशाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की राजधानी मनामा में प्रदर्शनकारी जनता ने आले ख़लीफ़ा सरकार के विरुद्ध नारे लगाये और सुरक्षा बलों की ओर से आम नागरिकों पर किये जा रहे अत्याचार की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने जेलों में बंद लोगों की स्वतंत्रता की मांग की। बहरैन की तानाशाही सरकार के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण किया और प्रदर्शनकारियों पर सीधी फायरिंग की और आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया। इस आक्रमण में कितने व्यक्ति घायल हुए इसके बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। बहरैनी जनता का शांतिपूर्ण आंदोलन पिछले वर्ष फरवरी महीने से जारी है जिसके दौरान बहरैन और सऊदी अरब के सुरक्षा बलों ने बहरैन की निहत्थी जनता का दमन करके सैकड़ों व्यक्तियों को शहीद व घायल किया है। 
समाचार समाप्त
.........
166



 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक