इराक के विभिन्न क्षेत्रों में हुए आतंकवादी हमलों में बारह लोग मारे गए हैं। बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अल-वशाश क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट में आठ लोग मारे गए और तीस अन्य घायल हो गए।
उधर इराकी सेना ने अल कायदा से जुड़े उन्नीस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इराकी सुरक्षा बल ने अल-कायदा के उन्नीस आतंकवादियों को बगदाद के लतीफिया और रिज़वानिया क्षेत्रों में गिरफ्तार कर लिया है। इन आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। उधर ताजी क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट में दो हताहत और पन्द्रह अन्य घायल हुए हैं। इराकी सूत्रों का कहना है कि इराक में जारी आतंकवाद अमेरिका, सऊदी अरब और कतर की वित्तीय और सैन्य समर्थन से जारी है।
समाचार समाप्त
......
166