ईरान के इनटिलीजेन्स मंत्री ने आज तेहरान की नमाज़े जुमा से पहले ईरानी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है कि दो आतंकवादी समूहों के सदस्यों की गिरफ्तारी से इस्लामी व्यवस्था के दुश्मन बौखला गए हैं। हैदर मुसलेही ने कहा कि दो आतंकवादी गुटों के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और ज़ायोनी शासन की जासूसी एजेंसियों का समर्थन प्राप्त था।
हैदर मुसलेही ने कहा है कि हमने साइबर इसपेस और कंप्यूटर नेटवर्कों को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे कदम उठाए हैं जिनके बाद ओबामा ने कई बार ईरानी विशेषज्ञों की क्षमताओं के मुक़ाबिल अमेरिकी विशेषज्ञों की कमज़ोरी को स्वीकार किया है। ईरान के इनटिलीजेन्स मंत्री ने कहा कि दुश्मनों ने ईरानी राष्ट्र के खिलाफ साईबरी युद्ध शुरू कर दिया है लेकिन इनटिलीजेन्स मिनिस्टरी भरपूर तरीके से देश व राष्ट्र की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी दुश्मन यह चाहता है कि ईरान के विकास को रोक दिया जाए और इस्लामी क्रांति अन्य देशों के लिए आदर्श न बनने पाए।
हैदर मुसलेही ने कहा कि दुश्मन वहाबी डालरों से वैश्विक स्तर पर ईरान की साख बिगाड़ने और ईरान पर अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों का दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसराइल फ़ोबिया की जगह ईरान फ़ोबिया लाना दुश्मन का लक्ष्य है। हैदर मुसलेही ने कहा कि क्षेत्र की स्थिति के दृष्टिगत अमेरिका और ज़ायोनी शासन गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी जागरूकता से क्षेत्र में ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं कि कोई भी दुशमन देश यहां तक अमेरिका भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
समाचार समाप्त
......
166