मिस्र ने कहा है कि ईरानी तेल निर्यात के लिए स्वेज़ नहर यथावत ख़ुली रहेगी। यूरोपीय संघ ने पहली जुलाई से ईरान से तेल न लेने का निर्णय किया है जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि मिस्र भी स्वेज़ नहर से ईरानी तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा देगा परंतु मिस्र ने घोषणा की है कि ईरान के लिए स्वेज़ नहर खुली हुई है और वह युरोपीय संघ के एक पक्षीय प्रतिबंधों का अनुपालन नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि यह एकपक्षीय प्रतिबंध युरोपीय संघ के 27 देशों की ओर से ईरान से तेल न लेने की घोषणा के छह महीने बाद अर्थात पहली जुलाई से लागू हो गया है। ईरानी तेल निर्यात का 18 प्रतिशत भाग युरोपीय संघ ख़रीदता था। मिस्र के ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि दूसरे देशों को तेल बेचने की तरह तेल का परिवहन भी एक समझौते के अंतर्गत होता है जिसे प्रतिवर्ष नवीनीकृत किया जाता है।
समाचार समाप्त
......
166