मियांमार में मुसलमानों के जनसंहार की अनदेखी नहीं कर सकता ईरान
कोड: 329837 दिनांक: 2012/07/18 - 10:01स्रोत: तेहरान रेडियोprint

मियांमार में मुसलमानों के जनसंहार की अनदेखी नहीं कर सकता ईरान

ईरान ने मियान्मार में मुसलमानों के जनसंहार की आलोचना की है जबकि एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने कहा है कि मियान्मार में जारी जनसंहार की ईरान अनदेखी नहीं कर सकता............. 

 मियांमार में मुसलमानों के जनसंहार की अनदेखी नहीं कर सकता ईरान
ईरान ने मियान्मार में मुसलमानों के जनसंहार की आलोचना की है जबकि एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने कहा है कि मियान्मार में जारी जनसंहार की ईरान अनदेखी नहीं कर सकता। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने मियांमार में मुसलमानों के जनसंहार पर गहरी चिंता प्रकट की है और कहा है कि आशा है कि मियांमार की सरकार राष्ट्रीय एकता की सुरक्षा और इस देश में मुसलमानों के अधिकारों की रक्षा का वातावरण बनाएगी ताकि मानवत्रासदी को रोका जा सके। इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के उपाध्यक्ष जनरल मसऊद जज़ाएरी ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा है कि रिपोर्टों के अनुसार मियांमार में जातीय सफाया हो रहा है और इस्लामी गणतंत्र ईरान इस भयानक अन्याय की अनदेखी नहीं कर सकता।  इसी मध्य ईरान की न्यायपालिका के मानवाधिकार विभाग ने भी एक बयान जारी करके मियांमार में व्यापक स्तर पर जारी जनसंहार पर चिंता प्रकट करते हुए देश के अधिकारियों से मांग की है कि वे इस हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कार्यवाही करें। याद रहे मियांमार में रोहिंगिया मुसलमानों का व्यापक स्तर पर जनसंहार जारी है और सरकार राहत सामाग्री भी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दे रही है। 
समाचार समाप्त
....
166


 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक