रूस के रक्षा मंत्रालय ने सीरिया में एक रूसी जनरल के मारे जाने पर आधारित दावों का खंडन किया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाने का उद्देश्य रूसी सेना के खिलाफ भावनाओं को उकसाना है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि रूसी सेना के खिलाफ ऐसे गलत प्रचार किए जा रहे हैं और मास्को ने अपनी सेना के खिलाफ विशेष लोगों और समूहों की निगरानी में इस तरह के प्रचारों का अनुभव किया है।
रूसी मीडिया ने पश्चिमी मीडिया के हवाले से आज बताया कि "फ्री सीरियन आर्मी" ने सीरिया में जारी लड़ाई के दौरान एक रूसी जनरल को मारने का दावा किया है।
ज्ञात रहे दमिश्क में रूसी दूतावास ने भी इससे पहले सीरिया में रूसी जनरल के मारे जाने का खंडन किया था।
समाचार समाप्त
......
166