इराक़ में विस्फोटों के पीछे कौन
कोड: 277045 दिनांक: 2011/11/07स्रोत: print

इराक़ में विस्फोटों के पीछे कौन


 इराक़ में विस्फोटों के पीछे कौन

मुसलमानों के बड़े पर्व ईदुल अज़हा के दिन इराक़ की राजधानी बग़दाद अनेक विस्फोटों से कई बार थर्राई। इन आतंकवादी कार्यवाहियों में तीस से अधिक इराक़ी हताहत व घायल हुए। पिछले सप्ताह भी इराक़ में हिंसा व आतंकवादी कार्यवाहियों की एक लहर उठी थी। यह घटनाएं ऐसे समय हो रही हैं जब अमरीकी सैनिकों को इस वर्ष के अंत तक इराक़ छोड़ कर इस देश का आठ वर्षीय अतिग्रहण समाप्त करना होगा। इस बात के दृष्टिगत कि वाशिंग्टन के अधिकारी ऐसे मार्ग की खोज में हैं जिससे इराक़ से पूर्ण रूप से निकलने की प्रक्रिया में विलंब हो जाए, इस विचार को बल मिलता है कि इराक़ में हालिया आतंकवादी कार्यवाहियों के पीछे अमरीका है। वाशिंग्टन के अधिकारियों ने इराक़ में उपस्थिति को जारी रखने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाए। इराक़ के अतिग्रहण का औचित्य दर्शाने के लिए वाशिंग्टन के अधिकारियों ने सुरक्षा विषय को सदैव बहाने के रूप में पेश किया। अमरीकी हल्क़ों ने अकसर इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुटों के माध्यम से इस देश की आंतरिक स्थिति को अस्थिर करने का प्रयास किया। बासियों से संपर्क स्थापित करना और साथ ही बासियों व आतंकवादी गुटों के बीच भी संपर्क बनाना, इराक़ के अतिग्रहण के दौरान अमरीकी कार्यवाहियों का एक भाग रहा है। इस वास्तविकता के दृष्टिगत स्पष्ट है कि इराक़ में अशांति के पीछे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अमरीका का हाथ रहा है।
इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी मालेकी ने आंतरिक व विदेशी शत्रुओं की ओर से इराक़ के विरुद्ध षड्यंत्रों को समझते हुए सभी जनइकाइयों विशेष रूप से इस देश के सुरक्षा बलों से पहले से अधिक इन षड्यंत्रों की ओर से सचेत रहने पर बल दिया है। नूरी मालेकी ने कहा कि अनुभव दर्शाता है कि इराक़ी जिस समय स्वंय को ख़तरे में पाते हैं तो आपस में एक दूसरे से अधिक सहानुभूति व्यक्त करते हैं।इराक़ी प्रधान मंत्री ने कहा कि धार्मिक व राष्ट्रीय पर्व इस देश में आतंकवाद से संघर्ष में सदैव निर्णायक मोड़ सिद्ध हुआ है। इस समय इराक़ संवेदनशील चरण में है। एक ओर इराक़ को अनेक प्रकार की आंतरिक समस्याओं का सामना है तो दूसरी ओर इराक़ अपने यहां से अमरीकी सैनिकों के निकलने का जश्न मनाने की तय्यारी में है। इस विषय के दृष्टिगत बग़दाद के अधिकारियों ने सभी सुरक्षा व सूचना तंत्रों पर बल दिया है कि एक दूसरे से समन्वय द्वारा इस देश में षड्यंत्र को जड़ से साफ़ कर दें और इराक़ी जनता से भी अपील की है कि सरकार के साथ सहयोग द्वारा अपने देश की समस्याओं को कम करने की दिशा में क़दम उठाए। इस समय इराक़ में शांति व स्थिरता बग़दाद सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस बात में संदेह नहीं कि इसे व्यवहारिक बनाने के लिए राष्ट्रीय संकल्प व इराक़ के विरुद्ध षड्यंत्रों से मुक़ाबले के लिए इराक़ी दलों व अधिकारियों में सतर्कता की आवश्यकता है।(एरिब डाट आई आर के धन्यवाद के साथ)

 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक