इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि तेल के राष्ट्रीयकरण का दिन , ईरान की रक्षा में ईरानियों के राष्ट्रीय कारनामों का प्रतीक है।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा है कि तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण व विदेशी वर्चस्व को नकारने की वर्षगांठ सभी ईरानियों के लिए कभी न भुलायी जाने वाली घटना है।
संदेश में कहा गया है कि निसंदेह तेल उद्योग का राष्ट्रीय करण अपने अधिकारों के लिए ईरानी राष्ट्र के संघर्ष तथा ईरानी स्रोतों तक विदेशियों की पहुंच के अंत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने अपने इस संदेश में कहा गया है कि तेल उद्योग के क्षेत्र में ईरानी राष्ट्र के संघर्ष व प्रयासों से इस मार्ग से वार करने के शत्रुओं के सभी प्रयास विफल हो गये हैं। याद रहे ईरानी जनता के लंबे संघर्ष व आंदोलन के बाद ६१ वर्ष पूर्व आज ही के दिन ईरान की संसद में तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण के प्रस्ताव सहमति व्यक्त की गयी जिसके बाद पश्चिम देशों ने ईरान से तेल लेना बंद कर दिया और ब्रिटेन ने जिसके अवैध हित ईरान में समाप्त हो गये। इन देशों ने ईरान के विरुद्ध हेग के न्यायालय में याचिका दायर की किंतु इस न्यायालय ने ईरान के पक्ष में फैसला सुनाया। ब्रिटेन और शाह की सरकार की चालों और षडयंत्रों के बावजूद तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण का क़ानून क्रियान्वित हुआ और तेल उद्योग में ब्रिटिश कम्पनियों का वर्चस्व पूरी तरह समाप्त हो गया।
.......
166