सही निर्णय ले तुर्की, ईरान करेगा हर अमरीकी निर्णय का विरोध
कोड: 305454 दिनांक: 2012/03/30 - 18:47स्रोत: print

आतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनईः
सही निर्णय ले तुर्की, ईरान करेगा हर अमरीकी निर्णय का विरोध

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया के संबंध में हर अमरीकी योजना का कड़ा विरोधी है....... 

 सही निर्णय ले तुर्की, ईरान करेगा हर अमरीकी निर्णय का विरोध
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने बल दिया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया के संबंध में हर अमरीकी योजना का कड़ा विरोधी है। 
वरिष्ठ नेता आतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने गुरुवार की शाम तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोगान से भेंट में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया का, ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध में सहयोग के कारण समर्थन करेगा और सीरिया के मामले में किसी भी प्रकार की विदेशी शक्ति के हस्तक्षेप का विरोधी है। 
वरिष्ठ नेता ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया में सुधार प्रक्रिया का सदैव समर्थन करता है और इस देश में जो सुधार प्रक्रिया आरंभ हुई है उसे जारी रहना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने ईरान व तुर्की के मध्य अधिक सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी गंभीरता के तुर्की के साथ सहयोग विस्तार की इच्छा रखता है। 
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने क्षेत्रीय परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी किसी भी राष्ट्र को स्वाधीन नहीं समझते और हर देश के साथ इसी भावना के साथ व्यवहार करते हैं इसी लिए निर्णयों के समय इस्लामी देशों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। वरिष्ठ नेता ने तुर्की में इस्लामी रूझान रखने वाले नेताओं की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि तुर्की की यह परिस्थितियां पश्चिम विशेषकर अमरीका को पसन्द नहीं हैं और वे तुर्की की इन परिस्थितियों से जितना अप्रसन्न हैं, इस्लामी गणतंत्र ईरान तुर्की की सत्ता में मुसलमान भाईयों की उपस्थिति पर उतना ही प्रसन्न है। 
.........
166


 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक