ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के उप प्रमुख मोहम्मद ग़न्नादी ने कहा है कि ईरानी वैज्ञानिकों ने तेहरान रिसर्च रिएक्टर के लिए ईंधन का उत्पादन करने में सफलता प्राप्त कर ली है।
ग़न्नादी ने उल्लेख किया कि ईरानी शोधकर्ताओं ने योजना के अनुसार तेहरान रिसर्च रिएक्टर के लिए ईंधन का उत्पादन आरंभ कर दिया है।
ग़न्नादी ने इस बात पर बल देते हुए कि़ किसी भी आधुनिक तकनीक ने मानव जीवन को इतना प्रभावित नहीं किया है कि जितना परमाणु तकनीक ने कहा कि ईरान ने भी इस स्वच्छ ऊर्जा की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण क़दम उठायें हैं ताकि कैंसर के रोगियों के उपचार के लिए परमाणु तकनीक युक्त दवाईयां बनाई जा सकें और कृषि उद्योग में भी इसका प्रयोग किया जा सके।
इस्लामी गणतंत्र ईरान में रेडियो दवाइयों के उत्पादन की ओर संकेत करते हुए ग़न्नादी ने कहा कि ईरान उन देशों की पंक्ति में सम्मिलित हो गया है जो रेडियो दवाइयों का उत्पादन कर रहे हैं।
.......
166