फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी शासन की अत्याचारी नीतियों और निर्दोष भारतीय मुसलमानों की गिरफ़तारी के विरुद्ध दिल्ली के मुसलमानों ने संसद के निकट आज विशाल रैली निकाली और भारत सरकार से इस्राईल से अपने कूटनैतिक संबंध समाप्त करने की मांग की। भारत के विभिन्न संगठनों के संयुक्त मंच नागरिक अधिकार आंदोलन द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनता ने पहले रामलीला मैदान में जुलूस निकाला जो जंतर मंतर पहुंच कर रैली में परिवर्तित हो गया। जनता ने इस्राईल और अमरीका के विरुद्ध नारे लगाए और केन्द्र सरकार से मांग की कि वह ज़ायोनी सरकार से अपने कूटनैतिक संबंध समाप्त करे। राष्ट्रीय उलमा परिषद के अध्यक्ष आमिर इरशादी मदनी, पापुलर फ़्रंट के चेयरमैन ई एम अब्दुर्रहमान, उदित राज और दूसरे संगठनों के अनेक नेताओं ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल के बढ़ते संबंधों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भारत की विदेश नीति इस्राईल और अमरीका के इशारे पर चल रही है और हम गुट निरपेक्ष आंदोलन से पूरी तरह अलग हो चुके हैं।
...........
166