अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पूर्व तानाशाह की सैन्य जेल में मौत की ख़बर बड़े पैमाने पर जनता में फ़ैल चुकी है परन्तु अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि नहीं की है. केवल मिस्र के अलबशाएर चैनल ने इसे एक समाचार स्रोत के हवाले से प्रसारित किया है।
कल भी मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक को दक्षिणी क़ाहेरा के तोराह जेल में भेजे जाने के बाद से उसकी तबीयत तेज़ी से बिगड़ने की रिपोर्ट थी। जहां वह उम्र क़ैद की सज़ा भुगत रहा है।
ज्ञात रहे मिस्र के लोग हुस्नी मुबारक को
उम्र क़ैद की सज़ा दिए जाने के विरुद्ध है बल्कि उनकी मांग है कि हुस्नी मुबारक को 900 से अधिक लोगों की हत्या के कारण फांसी दी जानी चाहिए।मिस्र में पिछले साल हुए प्रदर्शनों में मुबारक के आदेश पर लगभग नौ सौ लोग मारे गए थे। मिस्री जनता मुबारक को फांसी देने की मांग को लेकर मंगलवार को क़ाहेरा के अत्तहरीर स्कवाएर पर लाखों की संख्या में जमा हुई थी। हुस्नी मुबारक की देख भाल कर रहे डाक्टरों के अनुसार शनिवार से मुबारक के लिए पांच बार आक्सीजन का प्रयोग किया जा चुका है।
ज्ञात रहे शनिवार के दिन हुस्नी मुबारक को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई गई है। जेल अधिकारियों के अनुसार 84 वर्षीय मुबारक सांस लेने में समस्या, उच्च रक्तचाप और अवसाद से ग्रस्त है।
............
166