बगदाद और हिल्लः में बम विस्फोट, 56 लोग शहीद और 200 से अधिक घायल
कोड: 321886 दिनांक: 2012/06/13 - 13:46स्रोत: print

वहाबी आतंकवादः
बगदाद और हिल्लः में बम विस्फोट, 56 लोग शहीद और 200 से अधिक घायल

हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के तीर्थयात्रियों के रास्तों में बम विस्फोट के कारण 9 लोग शहीद हुए जबकि बगदाद के अन्य धमाकों में 9 से ज्यादा लोग शहीद और 37 लोग घायल हुए हैं......... 

 बगदाद और हिल्लः में बम विस्फोट, 56 लोग शहीद और 200 से अधिक घायल

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार आज (बुधवार 13 जून 2012 को) हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के सिलसिले में आयोजित मजलिसों के दृष्टिगत और ऑले सऊद और ऑले खलीफा की आर्थिक सहायता के कारण पड़ोसी अरब राज्यों द्वारा नेतृत्व होने वाले आतंकवादियों ने इराक में बम धमाकों का नया सिलसिला शुरू कर दिया है। बगदाद में कार बम धमाकों की ख़बरें मिली हैं. प्रारंभिक सूचना के अनुसार हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के तीर्थयात्रियों के रास्तों में बम विस्फोट के कारण 9 लोग शहीद हुए जबकि बगदाद के अन्य धमाकों में 9 से ज्यादा लोग शहीद और 37 लोग घायल हुए हैं। 
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट इराक़ की राजधानी बग़दाद और बग़दाद के दक्षिण में स्थित बाबिल प्रांत के केन्द्र हिल्ला नगर में हुए। इसी तरह इराक़ी पुलिस ने बताया है कि इराक़ के अलमुसन्ना प्रांत के केन्द्र समावा नगर में आतंकवादी कार बम के विस्फोट में दो आम नागरिक हताहत और तीन अन्य घायल हुए हैं। हालिया कई वर्षों के दौरान अलमुसन्ना प्रांत में यह कार बम का पहला विस्फोट है। अभी तक किसी गुट ने इन विस्फोटों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है किन्तु इराक़ के जानकार सूत्रों का मानना है कि अमरीका और उसके कुछ क्षेत्रीय घटक देश इराक़ में अशांति को हवा दे रहे हैं। इराक़ में इन दुखद घटनाओं के बीच इराक़ी पुलिस ने बाक़ूबा नगर के केन्द्र में स्थित अत्तहरीर क्षेत्र में मार्ग से पांच बमों को निष्क्रिय बनाया। ये बम पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े के दर्शन के लिए जा रहे कारवां के मार्ग में बिछाया गया था। ज्ञात रहे पच्चीस रजब इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत का दिन है और इस अवसर पर इराक़ और विदेश से दसियों लाख की संख्या में शीया मुसलमान इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े का दर्शन करने इराक़ के काज़ेमिया नगर जाते हैं जो बग़दाद से मिला हुआ नगर है।
......
166




 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक