ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य इब्राहीम आग़ा मोहम्मदी ने ईरान को क्षेत्र में सुरक्षा का सबब और प्रतिरोधक ढाल बताया है।
इब्राहीम आग़ा मोहम्मदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पीनियटा की ओर से ईरान की सैन्य प्रतिरोधक शक्ति के स्वीकार किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि कोई भी ईरान की सैन्य और प्रतिरोधक शक्ति का इनकार नहीं कर सकता।
इब्राहीम आग़ा मोहम्मदी ने ईरान को दुश्मन के हर तरह के हमले के सामने क्षेत्र के देशों को संरक्षक बताया और कहा कि इराक के साथ वर्षों की लड़ाई के बाद ईरान के सैन्य ढांचे का पुनर्निर्माण हो चुका है और इस समय ईरान दुनिया के आधुनिक प्रतिरोधक हथियारों से सशस्त्र है।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी रक्षा मंत्री लियोन पीनियटा ने सीआईए के नेतृत्व के दौर में घोषणा की थी कि ईरान की प्रतिरोधक और सैन्य ताक़त मध्य पूर्व से आगे निकल कर वैश्विक हो चुकी है।
समाचार समाप्त
......
166