तुर्की के विदेश मंत्री दाऊद ओग़लो ने कहा है कि सीरिया में अपहरण किए गए ईरानी तीर्थयात्रियों की रिहाई के लिए हर सम्भव प्रयास जारी रखेंगे।
दाऊद ओग़लो ने आज म्यांमार रवाना होने से पहले अंकारा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही के साथ हुई बातचीत की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईरान और तुर्की क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण देश हैं जिनका आपस में ऐतिहासिक रिश्ता है।
तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि सीरिया में अपहृत ईरानी तीर्थयात्रियों के बारे में ईरान के विदेश मंत्री के साथ विचार विमर्श हुआ है और तुर्की ने कहा है कि वह इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखकर अपहृत ईरानी तीर्थयात्रियों की अपने देश वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा।
समाचार समाप्त
......
166