जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तानः ईरान ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार। |
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि ईरान देश की रक्षा और शत्रुओं की ओर से पैदा किये जाने वाले हर प्रकार के ख़तरे का सामना करने के लिए तैयार है।
ईरान की थल सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने आज कहा है कि ईरान ने रक्षा साधनों के उत्पादन में तीव्र प्रगति की है। ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर ने कहा कि अमरीका ने ऊर्जा के स्रोतों पर अपने नियंत्रण के लिए अपने सैनिक इराक़ और अफ़गानिस्तान भेजे हैं।
उन्होंने क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों की तैनाती के अन्य उद्देश्यों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका का एक उद्देश्य, इस्लामी चेतना के विस्तार पर अंकुश लगाना है।
ईरान की थल सेना प्रमुख ने कहा कि अमरीका और उसके घटक देशों को अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ सहित क्षेत्रीय देशों में अत्याधिक क्षति उठानी पड़ी है।
समाचार समाप्त
........
166
http://www.abna.ir/data.asp?lang=16&id=270299