पेनेटा ने अफ़ग़ानिस्तान में क़ुरआने मजीद की प्रतियां जलाए जाने की घटना के लिए इस देश के लोगों से क्षमा मांगी है.....
पेनेटा ने अफ़ग़ानिस्तान में क़ुरआने मजीद की प्रतियां जलाए जाने की घटना के लिए इस देश के लोगों से क्षमा मांगी है। उन्होंने कहा है कि अमरीकी सेना बिना किसी अपवाद के अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करती है। उधर अफ़ग़ानिस्तान में नैटो के अमरीकी कमांडर जनरल जॉन एलेन ने इस घटना की जांच की घोषणा की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद उत्तरी काबुल के बगराम स्थित अमेरिकी ठिकाने के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भी क़ुरआन की प्रतियां जलाए जाने की घटना की निंदा की है। ज्ञात रहे कि बगराम छावनी में नैटो सैनिकों द्वारा सोमवार को इस्लाम के पवित्र ग्रंथ क़ुरआन की प्रतियां जलाने की घटना सामने आने के बाद पूरे इस्लामी जगत में रोष व्याप्त है।